Top News

Big News: रायपुर के एक मकान में मिला बम बनाने की सामग्री


राजधानी। खबर रायपुर के बिरगांव कि जहां एक मकान से बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में नया ट्वीस्ट सामने आया है। बिरगांव नगर निगम महापौर कांग्रेस नेता नंदलाल देवांगन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। नंदलाल ने कहा है कि मेरे साले भाजपा नेता विनय देवांगन ने मुझे बम से उड़ाने या गोली मारकर हत्या की धमकी दी थी। कही ये साजिश का हिस्सा तो नहीं है। महापौर के आरोप के बाद पुलिस ने उनके साले विनय देवांगन की तलाश तेज कर दी है। उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में डीसीपी नार्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि खमतराई इलाके में एक घर से बम बनाने की संधिग्द वस्तुएं बरामद की गई थी। पुलिस कमिश्नरेट की टीम जांच में जुटी हुई है। बिरगांव महापौर के आरोप पर उनके साले विनय देवांगन की पतासाजी में कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिरगांव के रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उनके परिवार का बिरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है। 


बुधवार की शाम विनय मितानिन के घर बैग लेकर पहुंचा था और उसने कहा था कि वह बैग अभी कुछ समय के लिए यहां रख रहा है और बाद में ले जाएगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। मितानिन को इस पर शक हुआ तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post