Top News

क्या? टी.एस. सिंह देव होंगे भविष्य के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष?


सरगुजा। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की है। 

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने संकेत दिए हैं कि यदि पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपती है, तो वे प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के लिए तैयार हैं।

अध्यक्ष पद पर इच्छा: सिंह देव ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि वह संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने के लिए तैयार हैं, यदि हाईकमान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपता है, तो उन्होंने कहा कि वो सबको साथ ले कर चलूँगा भेद भाव कम से कम रहे मेरी यही हमेशा कोशिश रहेगी।

टी.एस. सिंह देव के इस बयान के बाद दीपक बैज को अपने अध्यक्षता पद से हाथ धोना पड़ सकता है। बता दे कि अभी वर्तमान में दीपक बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कमान संभाले हुए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post